फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिलाओं की साड़ी-सूट और एफडी के पेपर तक ले गए चोर

विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम कालोनी में चोरी। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। चोरी करने वाले नकदी और गहने जैसे कीमती सामान ही चोरी करते हैं पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम में चोर नकदी और गहने के साथ आलमारी में रखे महिलाओं की साड़ी, सूट, बच्चों के कपड़े और बच्चों के गुल्लक, तीन लाख की एफडी के पेपर भी उठा ले गए। बृहस्पतिवार की रात घर पहुंचने पर मुख्य गेट के साथ चार कमरों का ताला टूटा देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के चरकी कला गांव के मूल निवासी अमरेश चंद्र सिंह ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम में मकान बनवा कर रहते हैं। होली पर तीन मार्च को वह परिवार के साथ अपने गांव चले गए। वहां पर होली का त्योहार मनाया गया। पांच मार्च की रात को पौने नौ बजे सुरेकापुरम स्थित मकान पर आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर गए तो चार कमरों का ताला भी टूटा था। कमरों में रखी आलमारी खुली थी। चोरों ने आलमारी का लाॅक तोड़ने के साथ बेड के दीवान को खोलकर उसमें रखा सामान खंगाल लिया था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलग-अलग आलमारी में रखे 32 हजार रुपये, एलईडी टीवी, दो घड़ी, एक जोड़ी सोने का कान का बाला, एक जोड़ी पायल, गाना बजाने के लिए रखा तीन बुफर सेट, तीन लाख की एफडी के पेपर तक चोरी कर ले गए। नकदी, गहना और सामान के साथ चोर आलमारी में रखी महिलाओं की साड़ी, सूट व अन्य कपड़े के साथ बच्चों का गुल्लक भी उठा ले गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - वैद्यनाथ सिंह, कटरा कोतवाल।

मड़िहान, संतनगर, जमालपुर, कछवां थाना क्षेत्र में ज्यादा चाेरियां
मिर्जापुर। जिले के 18 थानाक्षेत्रों में सबसे अधिक चोरियां मडि़हान, संतनगर, कछवां और जमालपुर थाना क्षेत्र में हुई हैं। जनवरी से लेकर अब तक इन क्षेत्रों में 30 से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। इसमें सबसे अधिक चोरी मवेशियों की हुई है। मडिहान और संतनगर क्षेत्रों में रात के समय चोर बाहर बंधे मवेशियों को खोलकर गाड़ी में भर ले गए थे। कुछ मामलों का खुलासा हुआ पर अधिकांश चोरियों का मामला सुलझ नहीं सका है। जमालपुर में जनवरी-फरवरी को मिलाकर पांच चोरियां हुई हैं।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर में 15 जनवरी को कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी हुई। 11 फरवरी को पटेहरा कला ग्राम प्रधान के घर से हजारों की चोरी का खुलासा नहीं हुआ।
कछवां थाना क्षेत्र में 11 जनवरी की रात महामलपुर स्थित देसी शराब की दुकान से चार पेटी बियर चोर उठा ले गए थे। 18 जनवरी की रात मझवां स्थित सरकारी राशन की दुकान से 35 क्विंटल अनाज की चोरी हुई। 10 फरवरी की रात कटका स्थित कंपोजिट विद्यालय के 10 कमरों का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर, बैटरी, बर्तन और अनाज उठा ले गए थे।
चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र में पांच महीने में तीन गांवों में नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए। पचोखरा कला गांव निवासी सेवानिवृत्त सचिव लोकराक मिश्र के मकान में चोरी हुई थी। तीसुही गांव निवासी जोगेंद्र सिंह पटेल के मकान का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये और लगभग 10 लाख का आभूषण उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें