फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रीमियम न जमा करने पर 20 दुकानों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
बकाएदारी में मंडी में दुकान पर ताला बंद करते कर्मचारी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जंगीरोड स्थित नवीन मंडी समिति में प्रीमियम न जमा करने पर 20 दुकानों पर गत 27 फरवरी को ताला जड़ दिया गया। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल है। दुकान खुलवाने के लिए दुकानदार मंडी समिति कें कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल 19 फरवरी 2024 को नवीन मंडी में 24 दुकानों की नीलामी की गई थी। इसमें 20 दुकानदारों पर लगभग दो करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्रीमियम जमा करने में दुकानदारों के द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। नोटिस जारी करने के बावजूद प्रीमियम न जमा करने वाले दुकानों को चिह्नित कर 27 फरवरी को मंडी सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर मंडी आकाश मिश्रा व मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ 20 दुकानों पर ताला जड़ दिया। जिन दुकानों पर ताला जड़ा गया है, उनमें अंश ट्रेडिंग कंपनी, दी मिर्जापुर ट्रेडर्स, जीत बहादुर सोनकर एंड कंपनी, हाफिज एंड संस, मंटू सोनकर फ्रूट कंपनी आदि शामिल हैं। मंडी सचिव धीरेंद्र कुुमार गुप्ता ने संबंधित चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा न किया गया तो दुकानदारों द्वारा जमा किए गए एक करोड़ रुपये जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें