फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान से लाखों के गहने और सामान समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चरगोड़ा गांव में सोमवार की रात एक चोरों ने एक घर को खंगाल दिया। तीन बाॅक्स और तीन ट्राॅली बैग के अलावा अलमारी तोड़कर जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह घर से 500 मीटर टूटे बाॅक्स और ट्रॉली बैग मिले। पीड़ित ओमप्रकाश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
ओम प्रकाश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बताया कि रात में भोजन करने के बाद वह अपने छोटे भाई दिलीप के साथ घर के बाहर मड़हे में सो रहे थे। उनकी पत्नी कमरे में ताला बंद कर बीमार मां के पास सो गई थी।
विज्ञापन

एक भाई दिल्ली गए हुए हैं, जिनके कमरे में ताला बंद था। उन्होंने बताया कि रात में तीन बजे उसके भाई लघुशंका करने के लिए उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी।
विज्ञापन

उन्होंने छोटे भाई दिलीप को फोन किया और सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। वहीं, बगल के दोनों बंद कमरों के ताले टूट थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दो मंगलसूत्र, सोने का हार, दो मांग टीका, सोने की दो सिकड़ी, सोने के चार कंगन, दो झुमके, सोने की चार अंगूठियां, दो मांग टीका, दो पायल और बनारसी साड़ी चोर ले गए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। चोरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें