फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भक्तों ने मां विंध्यवासिनी से की सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग शीर्ष गुप्त नवरात्र मेले के छठे दिन विंध्य दरबार में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का शृंगार दर्शन कर निहाल हो गए। भक्तों ने मां विंध्यवासिनी से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। शंख, नगाड़े की ध्वनि और जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। भक्तों ने विधिवत मां का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवाया। मंदिर के शिखर और हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली एवं अष्टभुजा देवी से सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें