नगर क्षेत्र के कसरहट्टी बाजार में बंद घर में घुसे चोर नकदी और आभूषण समेट ले गए। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि परिवार के साथ 23 फरवरी को व्यावसायिक कार्य से जमानिया गाजीपुर गया था।
इसी दौरान मौका पाकर खाली घर में घुसे चोरों ने नगदी-आभूषण, घरेलू सामान की चोरी कर ली। घर वापस लौटने पर चोरी के घटना की जानकारी हुआ। घर में रखा हुआ नगदी, सोने चांदी का जेवरात, घरेलू बर्तन, सिलेंडर, इनवर्टर, बैटरी, टीवी चोर उठा ले गए हैं। आस-पास के लोगों से पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त चार संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि चार लोगों से चोरी के घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।