फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवक की हत्या के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पिटाई कर हत्या करने के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी रविवार को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी तौसिफ अंसारी 30 नशे का आदी था। उसे परिजनों ने 15 दिन पहले लोहंदी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने नमा मुकित केंद्र वालों पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। तौसिफ अंसारी की मां मकाबुल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस ने शिवम तिवारी निवासी बड़ाचाका नैनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज व बुल्ली उर्फ रमांशंकर प्रजापति निवासी वासलीगंज कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपी विनय पटेल उर्फ छोटू, निवासी बगही थाना चुनार और सद्दाम उर्फ महताब आलम, निवासी खेराबाद थाना शास्त्री नगर, जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें