फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावन से पहले चोरों ने शिव मंदिर को बनाया निशाना, शिवलिंग और त्रिशूल उठा ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Jul 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur Crime News: मिर्जापुर जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मंदिर को ही निशाना बना डाला। शिव मंदिर से शिवलिंग ही उठा ले गए। 
विज्ञापन
शिव मंदिर से शिवलिंग और त्रिशूल उठा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार की रात चोर शिवलिंग ही चोरी कर ले गए। साथ ही पीतल का त्रिशूल भी चोर उठा ले गए। अन्य मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। मंगलवार की सुबह जब अरविंद राणा मंदिर में पूजा करने के लिए गए तो चोरी की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना राजगढ़ थाने में दी। मंदिर में एक वर्ष के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है। पिछले वर्ष चोरों ने सफेद पत्थर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया था। जिसके बाद काले पत्थर का शिवलिंग स्थापित किया गया। 

अब तक मंदिर में शिवलिंग चोरी व क्षतिग्रस्त करने वालों का पता नहीं चल सका है। मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; School Reopen: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, माथे पर तिलक लगा और मिठाई खिलाकर बच्चों का किया स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें