Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि बीएचयू कैंपस में घुस गए। इतना ही नहीं यहां सहायक प्राध्यापक के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि बीएचयू कैंपस में घुस कर चोर सहायक प्राध्यापक के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे की कुंडी लगाकर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने चेहरे पर नकाब लगाया था, साथ ही हाथ में ग्लव्स लगाकर चोरी की। चोरों का घर में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ दिन पहले भी बल्हारा मोड़ पर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा था।