फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर अतिक्रमण के लिए 25 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को विंध्याचल में दूधनाथ तिराहा से लाल भैरव होते हुए बतरर तिराहे के पास सड़क की भूमि पर अतिक्रमण के लिए 25 को नोटिस जारी किया गया। सात जुलाई को राजस्व टीम की ओर से बरतर तिराहे के पास सड़क का सीमांकन किया गया।
विज्ञापन

जहां गाटर, पटिया, आरसीसी भवन, टिनशेड आदि का निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी कर बताया कि नोटिस चस्पा होने के 15 दिन के अंदर अनाधिकृत कब्जा स्वयं हटाकर भूमि खाली कर दें। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यदि विभाग द्वारा कब्जा हटाया गया तो इस पर आने वाले व्यय की वसूली की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड जर्नादन यादव ने बताया कि विंध्याचल में अनाधिकृत कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर 15 दिन में कब्जा हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें