देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी और आभूषण मिलाकर दो लाख की चोरी की। रात में ही चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन भी की। लेकिन पुलिस को कोई सुराग सुबह तक नहीं मिला।
क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी आनंद यादव का परिवार के सदस्य शनिवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात घर में पहुंचे चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखा 10 हजार नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों के घर में आने की आहट पाकर परिजन उठे। परिजन कमरे में पहुंचे तो चोर फरार हो चुके थे। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा, पर वह भागने में सफल रहा। आनंद यादव ने चोरी की सूचना बरकछा चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।