फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार पुलिस एवं क्राइम बांच की टीम ने चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई तिराहे के पास से बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ गत दिनों चुनार में हुई चोरी का माल भी बरामद किया है। उनके पास से दो तमंचा एवं  कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने पुलिस लाइन में बुधवार को पत्रकारों के सामने चोरी की घटना का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय चोर गिरोह के शातिर अपराधी हैं। यह बाइक चोरी कर बिहार ले जाते हैं और वहां पांच से छह हजार रुपये में बेच देते हैं।
विज्ञापन


मई माह में यह लोग चुनार इलाके में बाइक चुराने आए थे।

बीस मई को आरोपी चुनार के कैलहट इलाके में टहल रहे थे। चोरी के लिए उपयुक्त बाइक नहीं मिलने पर लौट रहे थे तभी बच्चालाल पटेल के मकान के बाहर सीढ़ी लगी देखी तो उनके मकान के छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए और पूरे कमरे को खंगालते हुए करीब  बीस लाख रुपये की चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी अजय सिंह एवं आपेरशन अरविंद मिश्रा के निर्देशन में टीम बनाया। सीओ सिटी प्रवीण यादव के नेतृत्व में चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव एवं क्राइम ब्रांच के प्रभारी विजय प्रताप सिंह को चोरी के खुलासा के लिए लगाया गया।

बुधवार की सुबह सूचना मिली की चोरी की तीन बाइक से सात युवक मिर्जापुर आ रहे हैं। जानकारी होते ही सीओ नगर क्राइम ब्रांच एवं चुनार पुलिस के साथ पहुंचे और जमुई तिराहे के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इसी दौरान तीन बाइक पर सात युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रूकने का इशारा किया गया तो आरोपी भागने लगे।

जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बच्चालाल के यहां चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों के पास चोरी की तीन बाइक, दो देशी तमंचा, पैंतीस सौ रुपया नगद, चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश विश्वकर्मा, गुप्तेश्वर चौहान, अजीत सभी  निवासी अलीनगर चंदौली तथा बहादुर चौहान निवासी बरावं चंदौली, अनिल चौहान निवासी पचवनियां चकिया चंदौली और मंगरू सेठ निवासी नागेपुर सकलडीहा चंदौली शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें