फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने भ्रमण कर किया विरोध

Thu, 04 Jun 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक अधिवक्ताआें को पथरहिया स्थित कमिश्नरी भवन में कार्यालय और बैठने की व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक वह कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। अधिवक्ताआें ने भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजतन यादव ने कहा कि कमिश्नरी कार्यालय एवं न्यायालय को नवनिर्मित भवन पथरहिया में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जहां अधिवक्ताओं के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि आयुक्त द्वारा पूर्व में अधिवक्ताआें को आश्वस्त किया गया था कि अधिवक्ताआें एवं वादकारियों को बैठने के लिए नए भवन परिसर में समुचित व्यवस्था की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है, जिसको लेकर अधिवक्ताआें में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक अधिवक्तागणाें और वादकारियाें के बैठने की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक कार्यालय पुराने भवन में ही चलता रहना चाहिए। आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं के साथ विश्वासघात करते हुए कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

अध्यक्ष ने पांच सूत्री मांग को पूरा करने की मांग की, जिसमें अधिवक्ताओं और वादकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करना, नवनिर्मित भवन के पास स्टांप वेंडर व फोटो स्टेट की व्यवस्था करना, पेयजल की समुचित व्यवस्था, कैंटीन एवं वाहन स्टैंड की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता रामरूप पांडेय, दशरथ सिंह, शंभू प्रसाद त्रिपाठी, कृपाशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें