फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोतवाली के सामने बनाई रील, ओ के मारब कट्टा निकाल के, गए सलाखों के पीछे

विज्ञापन
कटरा कोतवाली के सामने रील बनाने वाले युवक। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के बाहर रंगबाजी की रील बनाकर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ा। रील वायरल होने पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक कटरा कोतवाली परिसर बाहर सड़क पर ओ के मारब कट्टा निकाल के गाने पर रील बना रहा है। वीडियो में युवक हाथ से कट्टा चलाने की स्टाइल में इशारे भी कर रहा है। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर रील जारी की गई थी। इसमें थाने के सामने निखिल कुमार जो कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसने मित्र दीपक की इंस्टा आईडी से रील बनाई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इनके द्वारा इंस्टा पर व्यूज बढ़ाने के लिए रील बनाने की बात स्वीकार की। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें