मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शुक्रवार की सुबह नगर के अटल चौराहा और सरदार पटेल चौराहा निरीक्षण किया। इन दोनों चौराहों पर सरदार वल्लभभाई पटेल एवं अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। कहा कि इन दोनों प्रतिमाओं के ऊपर छाजन और माल्यार्पण के लिए पीछे की ओर से सीढ़ियां बनवाई जाएंगी।
नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं भाजपा के कई कार्यकताओं ने नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से प्रतिमाओं के ऊपर छाजन के साथ माल्यार्पण के लिए सीढ़ी लगवाने की मांग की थी। नपाध्यक्ष ने इन्हीं मांगों को देखते हुए शुक्रवार की सुबह अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंताओं एवं अन्य के साथ दोनों चौराहों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती पर माल्यार्पण करने में असुविधा हो रही थी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, अवर अभियंता सुनील मौर्या, मनोज सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।