फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को छोड़ अन्य दलों के कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी व गठबंधन दल को छोड़कर शेष अन्य दलों के कार्यालयों में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। कुछ कार्यालयों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिखे भी तो वे चुनावी समीक्षा में जुटे रहे।
विज्ञापन

मतगणना के दुसरे दिन लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी कुछ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठककर पार्टी के हार की समीक्षा करते दिखे। वहीं कांग्रेस कार्यालय में मात्र एक, दो पदाधिकारी नजर आए। कार्यालय में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। भरुहना स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय सूना रहा। ढूढ़ने पर भी कोई नजर नहीं आ रहा है। इसी तरह से भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टी कार्यालय सूने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें