फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर में नहीं था स्टॉपेज, ट्रेन धीरे हुई तो उतरने लगा छात्र, गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास बृहस्पतिवार की देर रात चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से छात्र की मौत हो गई। जीआरपी ने पास से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के विजयपुर कोठी निवासी कृष्णा कनौजिया (24) दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह प्रयागराज के करछना के एक कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात को 10 बजे वह ट्रेन से प्रयारागज गया था। बृहस्पतिवार रात को वह ट्रेन 12141 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन नॉन स्टॉप थी। मिर्जापुर स्टेशन पर उसका स्टॉपेज नहीं था। संगमोहाल के पास ट्रेन पहुंची तो उसकी स्पीड कुछ कम हुई। स्टॉपेज न होने के कारण कृष्णा ट्रेन से उतरने लगा। इससे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसके पास मिले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया गया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के कुछ लोग ट्रेन से धक्का देने की बात कह रहे थे। मामले में जीआरपी प्रभारी रामदवर ने बताया कि ट्रेन का स्टॉपेज मिर्जापुर स्टेशन पर नहीं था। ट्रेन संगमोहाल के पास पहुंची तो युवक कूद गया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें