फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पुलिस के बीच होती बहस, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर लोकतंत्र व मनरेगा योजनाओं का खत्म करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद वे भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकल रहे थे तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। उसी समय धक्का मुक्की हुई। बाद में नेताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय ने सत्य का पक्ष लेकर भाजपा सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भाजपा दबाव की राजनीति कर रही है। शिव शंकर चौबे व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। संचालन राजधर दुबे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह, सुधाकर, जनार्दन पांडेय, मोहम्मद सलीम, अशफाक खान, रमेश प्रजापति पप्पू, जफर इकबाल, अर्चना चौबे, शबनम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें