फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरानी कार खरीदने के लिए दिए डेढ़ लाख रुपये बिचौलिया लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। फतेहरुर जिले के खकरेरू अधिया गांव निवासी कृष्ण कुमार रजक ने पुरानी कार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये एक बिचौलिए को दिया था। दोनों की पहचान गुड़गांव में काम करने के दौरान एक साल पहले हुई थी। उसने खुद को मिर्जापुर के बिहसड़ा पंप के पास का निवासी बताया था। पीड़ित ने बताया कि युवक के सामने एक पुरानी कार खरीदने की बात हो रही थी। युवक ने सस्ते दाम पर कार दिलवाने के लिए कहा। तीन दिसंबर को सेमरी पेट्रोल पंप पर बुलाया था। 12 दिसंबर को पैसा लेकर बुलाया। 12 दिसंबर को आने पर कहा कि गाड़ी प्रयागराज चली गई। वहां चलना पड़ेगा। आरोप है कि युवक डेढ़ लाख रुपये लेकर बस में बिठा दिया। मेजा रोड से आगे बस एक नाश्ते की दुकान पर रुकी तो नाश्ता करने की बात कहकर वह उतरा और बैग लेकर भाग गया। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। दूसरे दिन फोन पर बात हुई तो कहा कि प्रयागराज आकर पैसा देगा पर उसने पैसा नहीं दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें