फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का सत्यापन करने पहुंची टीम से हुई तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक तालाबों पर अतिक्रमण के मामलों में राजस्व परिषद के कड़े रुख के बाद सदर तहसील प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव में सार्वजनिक तालाब पर हुए अतिक्रमण के मामले में राजस्व परिषद के निर्देश पर भौतिक सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ एक युवक की तकरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने 11 अप्रैल को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तालाबों पर हुए अतिक्रमण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई सहित 18 अप्रैल तक पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। उसी सिलसिले में तहसीलदार सदर फूलचंद यादव, राजस्व निरीक्षक नंदलाल पटेल व लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने जब तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा तो एक युवक अधिकारियों से तकरार करने लगा। विवाद बढ़ने पर अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल नीरज पाठक ने समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। तहसीलदार सदर फूलचंद यादव ने बताया कि तेलियानी गांव में सार्वजनिक तालाब अराजी नंबर 113 पर एक व्यक्ति ने स्कूल के नाम पर घर, पशुशाला आदि का निर्माण करा लिया है। जिसको हटाने के लिए लेखपाल की ओर से तहसील में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में 10 हजार रुपये जुर्माना व बेदखली का आदेश भी हो गया है। अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ विंध्याचल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने को कहा गया है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें