फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: न भाई की दुल्हन आने की खुशी न बहन की बरात का उत्साह, हर तरफ बस दर्द

विज्ञापन
चनरी बांध में अजय के घर मौजूद मेहमान। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा पूरवा चनरी बांध गांव से बरात में गई पिकअप पलटने के बाद तीन लोगों की मौत से मातम पसरा है। सुबह दुल्हा अजय दुल्हन लेकर घर आया पर गम के बीच दुल्हन बिना किसी रस्म अदायगी के घर में प्रवेश की। अजय के बहन की भी बरात बुधवार आई। गांव में मातम और गम के बीच बरात की तैयारी की गई। बिना बैंड बाजा के बरात आई और शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

मड़िहान के ग्राम सभा गोरथरा पूरवा चनरी बांध निवासी शिवकुमार के पुत्र अजय की 12 मई और पुत्री संजू की 13 मई को शादी तय थी। मंगलवार को अजय की बरात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र चेनरी टोला में गई थी। शिवकुमार गोंड ने बताया कि 100 के करीब बराती चनरी बांध से बस, चार बोलेरो और दो पिकअप में सवार हो कर गए थे। रामगढ़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें तीन लोगों का मौत हो गई। इसमें राजन (18) पुत्र कन्हई लाल निवासी चनरी बांध, विनोद(19) पुत्र कैलाश निवासी चनरी बांध, अजय निवासी गोवर दहा सक्तेशगढ़ की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। दिनेश, भोदू को गंभीर चोट आने से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी में चल रहा है।
गांव में मातम से नहीं जला चूल्हा
एक साथ तीन की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। गांव में लोगों के घर चूल्हा नहीं जला। मारे गए तीन में एक राजन दूल्हा अजय का फुफेरा भाई है। गम के बीच लोग अजय के बहन संजू के शादी की तैयारी में लगे रहे। सादगी से शादी समारोह करने का निर्णय लिया गया है। अजय कुमार गोंड दुल्हन लेकर आया घर विदाई का सामान अभी सब बाहर ही पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


कैसे रोंके मातम में होगी शादी
कलवारी। शिव कुमार ने बताया कि पुत्र और पुत्री की शादी का 800 कार्ड छपवाया था। बहुत खुशी था लेकिन आज खुशी मातम में बदल गई। पुत्र की शादी के बाद दुल्हन घर आई है। बुधवार को पुत्री संजू की शादी है। थोड़े में ही किसी तरह से शादी की रस्म पूरी की जाएगी। डेट पहले से तय है अब शादी कैसे रोंके, मातम के बीच ही शादी होगा। गांव में न बाजा न डीजे बजेगा। न ही नाच गाना होगा। शांति से बेटी संजू का शादी करके विदा कर दिया जाएगा।
...............................................
बोलेरो में रहता तो बच जाता राजन
मृतक राजन के घर के लोग की हालत खराब है। मां का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक राजन (18) पुत्र कन्हैई लाल दो भाई दो बहन था। बड़ा भाई अर्जुन बहन पूनम, अनुराधा, मां समुद्री देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। राजन की चाची ने बताया कि राजन बोलेरो में बैठा था, लेकिन पता नहीं कब पिकअप पर बैठ गया। अगर वह बोलेरो में रहता तो बच जाता । राजन दुल्हा अजय की बुआ का पुत्र था। परिवार के लोग बहुत गरीब हैं। मजदूरी करके पेट पालते थे। विनोद के घर भी मातम छाया है। विनोद की माता बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। विनोद चार भाई पांच बहन था। विनोद की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें