स्कूटी के टक्कर मृत सूर्यबली की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
मड़िहान। रजौहां गांव स्थित सोमवार शाम स्कूटी की टक्कर से घायल साइकिल दुकानदार सूर्यबली कोल (52) ने मंगलवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बेटे की शादी के छह दिन बाद घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
रजौहा निवासी सूर्यबली कोल साइकिल की दुकान से पत्नी सोना देवी और तीन बेटों संदीप, सुदीप व गुरुदीप का पालन-पोषण करते थे। सुदीप की शादी आठ मई को घोरावल के कुशी गांव की निशा से हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। सोमवार शाम पांच बजे लालगंज-कलवारी मार्ग पर रजौहा के पास सूर्यबली कोल (52) पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। उनके सिर और पैर की हड्डी टूट गई। खून से लथपथ सूर्यबली को परिजन निजी साधन से मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल दिया। हादसे में स्कूटी सवार गोलू कोल और अमरजीत कोल भी गंभीर रूप से घायल हैं।