फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोज दस घंटे हो रही बिजली कटाैती, जल रहे 100 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
माैसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली आपूर्ति के तय रोस्टर का पालन नहीं हो रहा है। शहरी क्षेत्रों में 16 और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का नियम है। जिले में लगभग एक माह से बिजली की भीषण कटौती हो रही है। सुबह बिजली कटाैती होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। कभी तार बदलने के नाम पर तो कभी फाल्ट के नाम पर शटडाउन लिया जा रहा है।
शटडाउन के बहाने की घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है। जिले में रोज 100 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं। इसमें 10 से 25 केवी के ट्रांसफाॅर्मर ज्यादा है। पथरहिया स्थित विद्युत कार्यशाला के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षमता के 44500 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। कार्यशाला में 250 ट्रांसफाॅर्मर रिजर्व है। अभी ट्रांसफाॅर्मर की कोई विशेष समस्या नहीं है। रिवैंप योजना के तहत 210 करोड़ की योजना से जिले में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। इसके बावजूद रोज जर्जर तार व पोल टूटकर गिर रहे हैं। 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ पर आए दिन विद्युत का तार टूट कर गिर रहा है। शनिवार की शाम ददरा बाजार में विद्युत तार टूट कर गिर गया था।
विज्ञापन

हलिया में रविवार को अदवा फीडर, देवरी फीडर तथा हलिया फीडर से सुबह नौ बजे बिजली कट गई। उपभोक्ता पेयजल के लिए दिनभर पानी के लिए पानी के लिए परेशान रहे। बिजली कटाैती से कारोबार प्रभावित हो गया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में आंधी से कई पोल और पेड़ गिर गए हैं। कलवारी के बरदहवा पुल के पास 11000 वोल्ट का पोल गिरा है। कोन के चेतगंज बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र से अंधाधुंध कटौती हो रही है। श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि चेतगंज फीडर से 10-10 मिनट में कटौती की जा रही है। बिना बताए ही उपभोक्ताओं के एक किलो वाट के मीटर को चार किलो वाट का कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें