यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा में कम नंबर पाने वाले आवेदन 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्नपत्र (लिखित व प्रायोगिक के लिए अलग- अलग) 500 रुपये की धनराशि राजकीय कोषागार में जमा करनी होगी। इसके बाद उसके मूल चालान व ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट काॅपी के साथ पंजीकृत डाक से बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 19 मई के बाद जमा कराए गए चालान वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।