कछवां। गर्मी से पहले जर्जर खंभों और तार बदलने का काम पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में खेतों में आग लगने के खतरे को देखते हुए विद्युत निगम क्षेत्र में नौ घंटे तक बिजली कटौती कर रहा है।
आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार और खंभे बदलने का काम शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका। इसका खामियाजा किसानों और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। इसके बावजूद सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजलली कटौती की जा रही है। अवर अभियंता हंसराज ने बताया कि सुबह 7 बजे से 10 बजे और 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक बिजली काटने का शेड्यूल है। लेकिन फसलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जा रही है।