उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग है। वह देश के विकास में शिक्षा के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं और अपना जीवन छात्रों को अच्छी शिक्षा देने में गुजार देते हैं।
फिर भी देश के भविष्य के निर्माता को कई समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनयमितीकरण, एलटी चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान,वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा जैसी अनेक मूलभूत समस्या की लड़ाई संघ लड़ रहा है।
उन्होंने यह विचार बापू उपरौध इंटर कालेज के 54 वां जनपदीय शिक्षक सम्मेलन में रखे।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षक कई समस्याओं में घिरें हैं। प्रोन्नत वेेतनमान, एरियर भुगतान, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण वेतन दिलाने का संघर्ष जारी रहेगा।
कोई सरकार शिक्षकों की अनदेखी नही कर सकती है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि संघ शिक्षकों की प्रत्येक समस्या की लड़ाई लड़ेगा। आंदोलन समय समय पर किये जाएंगें।
सरकार को शिक्षकों की मांग माननी पडे़गी। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के साथ भेदभाव स्वीकार नही किया जाएगा। शिक्षक अपने कर्त्तव्य को पूरा करें ।
देश की शिक्षा में गुणवत्ता लाकर समाज के विकास में योगदान दें। प्रांतीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों का सदियों से एक संघ रहा है जो अपने कर्तव्य का निर्वहन करता आ रहा है।
वह निर्भीक होकर अच्छे समाज बनाने में लगा रहता है। कर्तव्यवान शिक्षकों के सामने सरकार ही नहीं पूरा समाज आदर सम्मान करता आ रहा है। स्वागत विद्यालय के प्रबंधक कृष्णकांत दुबे ने किया।
संचालन डा. संजय मिश्र ने किया। कार्यक्रम के संयोजक बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा में सतत सुधार की जरूरत है।
इस अवसर पर हरे कृष्ण तिवारी, रमेश द्विवेदी, कमला तिवारी,धीरेन्द्र त्रिपाठी, कमल नयन दुबे,जितेंद्र कुमार सिंह,विद्यासागर मिश्र,विनोद पांडेय, शैलेन्द्र सिंह,डा सत्यप्रकाश त्रिपाठी, लाल बहादुर सिह, रजनीकांत मिश्र, रामरक्षा सिंह ,अनंत राम शुक्ल, प्रेम नरायन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
सेवानिवृत शिक्षक शिव प्रसाद द्विवेदी, केशव, बच्चू प्रसाद पाल, जाहिर मोहम्म्द, कृपा शंकर ,दीनानथ आदि को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया ।