फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आराजी चेहरा छबिनाथपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पक्के मकान की छत के सहारे आंगन में उतरकर नकदी व आभुषण समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

आराजीचेहरा छविनाथपुर गांव के शुभम तिवारी पुत्र सूबेदार तिवारी ने बताया कि जब वे लोग रात में कमरे सो रहे थे, तो चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर 75 हजार नकद, मंगलसूत्र व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। भोर में नींद खुलने पर अंदर सामान बिखरा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। बीते 24 जून की रात पड़ोसी नरेन्द्र तिवारी के घर से चोरों ने डेढ़ लाख की चोरी किया था। पड़ोस के गांव रसौली मे भी चोरी हुई थी। कुछ माह पहले चेहरा मे संगम लाल विश्वकर्मा व नन्हकू विश्वकर्मा के घर में भी चोरों ने काफी सामान व नगदी व जेवरात चोरी किया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। नतीजन जहां एक ओर चोरों के हौसले बुलंद हैं। तो वहीं ग्रामीणों के लिए रातों की नींद हराम हो गई है। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि घटना कीजांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का पर्दाफार्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें