फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल युवक रात भर जंगल में पड़ा रहा, सुबह मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर घर लौटते समय बाइक सवार युवक बृहस्पतिवार की देर शाम को सड़क हादसे का घायल हो गया। घायल अवस्था में वह रात भर बेला जंगल में पड़ा रहा। परिजन खोजते हुए शुक्रवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान लेकर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मड़िहान के मरचा गांव निवासी आकाश गौड़ (28) बृहस्पतिवार को चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव स्थित बहन अंजली के घर खिचड़ी लेकर अपने चाचा सच्चा लाल के साथ गया था।
दोपहर दो बजे चाचा को कचहरी छोड़कर कोटवर रिश्तेदारी में चला गया। वहां से शाम को वापस लौटते समय बेला जंगल में किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जंगल में घायल अवस्था में पड़ा रहा। इधर, देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। रात भर युवक की तलाश होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजन बेला जंगल के पास पहुंचे। तो बाइक सवार आकाश सड़क से 30 फीट अंदर जंगल में पड़ा रहा। अगर रात में ही समय से इलाज मिलता तो आकाश की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो वर्ष पहले युवक की मोहनपुर गांव की मंजू से शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें