मिर्जापुर। बरकछा कला गांव में मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उद्देश्य उपाध्याय (24) फंदे पर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेेकर आए। जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
पिता के निधन के बाद वह परिवार का ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभालता था। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में गया। कमरे में वह हुक पर फंदा बनाकर लटक गया। रात को परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटकता देखा तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।