ट्रेड यूनियन को आर्डिनेशन सेंटर के तत्वावधान में बीड़ी मजदूरों ने जंगीरोड स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
बीड़ी मजदूरों ने सरकार से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 102 रुपया करने की मांग की। साथ ही लाइसेंसधारी ठेकेदारों से ही बीड़ी बनवाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन मंसूरी ने कहा कि बीड़ी मजदूरों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
बीड़ी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 102 रुपया आज तक नहीं मिल पाया है। साथ ही मजदूराें को पहले की तरह धागा, सुरती, पत्ता ठेकेदारों से दिलवाने की मांग किया।
कामरेड गौरी शंकर ने मजदूरों के भवन के लिए दूसरी किस्त जारी करने की मांग की।
जिससे उनके घर का निर्माण कार्य पूरा हो सके। धरना प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, कदन लाल चक्रवाल, बैकुंठनाथ, पप्पू, कादिर, इस्लाम, चांद बाबा, बनवारी आदि रहे।