केबी पीजी कालेज की एक छात्रा ने एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
गुरुवार को वह आत्महत्या करने जा रही थी। जानकारी होते ही कालेज के छात्रनेता छात्रा को लेकर पुलिस अधिकारी से मिले।
एएसपी आपरेशन ने सीओ नगर और कटरा कोतवाल को मामले की जांच सौंपी है।
छात्रा के अनुसार कुछ माह से कालेज का एक शिक्षक उसे परेशान कर रहा है।
इन दिनाें कालेज में आते, जाते शिक्षक उससे छेड़खानी कर रहा है। विरोध के बावजूद शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।
इससे तंग आकर गुरुवार की सुबह वह आत्महत्या करने जा रही थी।
जानकारी होने पर छात्रनेता पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र नेताओं के साथ वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
एसपी और एसपी नगर के छुट्टी पर होने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डा. महेंद्र पाल सिंह से मिले और प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
एएसपी आपरेशन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी ने सीओ नगर एवं कटरा कोतवाल को मामले की जांच सौंपी है।