फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के प्रतिकर के लिए महिला ने किया फांसी लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भूमि का मुआवजा नहीं लिने पर एक महिला केशरी देवी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एसएलओ कार्यालय की छत पर चढ़कर फांसी लगाने व छत से कूदने का प्रयास किया। हालांकि समझाने वह नीचे उतर आई। महिला एसएलओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए जबकि जिला प्रशासन ने उसके आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि जांच के लिए एसडीएम लालगंज को निर्देश दिया गया है। साथ ही आपसी सुलह समझौते के आधार पर मुआवजा वितरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला केशरी देवी लालगंज विकास खंड के नदिनी गांव की निवासी है। उसका कहना है कि एनएच- 7 के विस्तारीकरण कार्यक्रम में उसके बनवाए हुए मकान को भी शामिल किया गया था। उसका प्रतिकर उसको नहीं मिला। जब उसने इसके लिए प्रयास किया तो एसएलओ कार्यालय से उसकी मदद करने की बजाय उसका कार्य टाला जाता रहा। इसलिए आजिज आकर उसने छत पर चढ़कर रेलिंग से फांसी लगाने का प्रचयास किया। बताया जा रहा है कि भूमि प्रतिकर को लेकर उसका अपने पति मुन्नालाल से विवाद हुआ था। वह गाजीपुर चली गई थी और जब प्रतिकर वितरण का समय हुआ तो वह वापस अपने गांव लौट आई। केशरी देवी का आरोप है कि उसने मेहनत मजदूरी कर मकान का निर्माण कराया और जब प्रतिकर लेने की बात हुई तो उसके पति के इशारे पर उसे इससे वंचित किया जा रहा है।
इस संबंध में एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि तहसीलदार लालगंज की जांच आख्या के अनुसार वह भूमि सत्यनारायण पुत्र नन्हकू के नाम दर्ज है। सत्यनारायण ने छह मई 2008 को केशरी देवी पत्नी मुन्नालाल को एक बिस्वा 10 धूर भूमि का पंजीकृत सट्टा इकरारनामा किया गया है। इसी पर मकान बना है। जिसके स्वामित्व को लेकर मुन्नालाल व उसकी पत्नी केशरी देवी में विवाद है। मुन्नालाल जो पहले से शादीशुदा था उसने केशरी देवी को अपनी पत्नी के तौर पर इसी भवन में रखा था। भूमि का प्रतिकर सत्यनारायण पुत्र नन्हकू ने प्राप्त कर लिया है। एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि इसी प्रतिकर को लेकर मुन्नालाल व केशरी देवी द्वारा दावा किया जा रहा है। इसकी स्पष्ट जांच के लिए एसडीएम लालगंज को निर्देश दिया गया है। साथ ही विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी द्वारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रतिकर वितरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें