फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ताउते का असर जिले में भी रहा। बुधवार की सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना रहा। भारी उमस व गर्मी से लोगों को निजात मिली। सुबह हल्की बारिश के बाद देर रात आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आधा घंटा तक तेज बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। हलिया, ड्रमंडगंज आदि इलाकों में कई पेड़ आंधी से गिर गए।
विज्ञापन

नगर में शास्त्री सेतु से इमामबाड़ा के रास्ते पुतलीघर से लेकर महंत शिवाला तक सड़के कीचड़ से सनी रहीं। सड़क पर फिसलन के चलते राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे। सुबह शुरु हुई बूंदाबादी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ देर बाद पानी निकलने पर लोगों राहत की सांस ली। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही दिनभर बनी रही। ग्रामीणांचलों में मौसम खुलने के बार किसान धान नर्सरियों की तैयारियों में लगे रहे। हलिया: बुधवार देर शाम क्षेत्र में आए आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खपरैल मकानों के खपड़े तथा मड़हे एवं टीन शेड उखड़ गए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 24 घंटे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बरी गांव में एक पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित थी जैसे ही विद्युत कर्मियों ने बिजली बहाल किया कि तेज आंधी- तूफान बारिश के चलते बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो ग। क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें