फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा का जलस्तर दो सेमी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 घंटे में 66.890 मीटर से बढ़कर 67.080 मीटर पहुंचा जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गंगा में बढ़ाव का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। जलस्तर 12 घंटे में 66.890 मीटर से बढ़कर सुबह आठ बजे 67.080 मीटर पहुंच गया। बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर से बढ़कर दो सेंटीमीटर हो गई। गंगा में बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालांकि, नदी का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है। बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 67.080 मीटर पहुंच गया था, जबकि मंगलवार सुबह यह 66.890 मीटर था। गंगा में बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिया है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें