फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में हटाई गई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर की दक्षिण तरफ की ईंट की दीवार शनिवार को हटा दी गई। प्रशासन का दावा है कि दीवार हटने से भक्तों को उमस और गर्मी से राहत रहेगी। खाली स्थान पर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रथम निकास द्वार पर पुरानी रेलिंग से हटकर एक फीट चौड़ी स्टील की रेलिंग लगाई गई है। दर्शन-पूजन करने के बाद निकास द्वार से निकले में भक्तों को परेशानी होती थी। एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि मंदिर के दक्षिणी छोर पर स्थित दीवार को हटा कर उसकी जगह स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। उन्होंने कहा मंदिर परिसर खुला होने से श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें