विकास खंड के लोहिया गांव हमीदपुर में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सीसी रोड के निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराए जाने पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सीसी रोड के निर्माण को रोक दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि बिना नाली का निर्माण कराए ही सीसी रोड बनवाया जा रहा है। साथ ही सीसी रोड निर्माण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा कई बार मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। बावजूद इसके उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण रामचेला, शिवपूजन, मुनीब, बचाऊ, सुरेंद्र कुमार, रमवंती देवी, चंद्रमा प्रसाद, सरोजा देवी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानक के अनुरूप सीसी रोड बनवाने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य रोकने के बावजूद कोई उच्चाधिकारी कार्य स्थल पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा।