फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सेव बर्ड का दोहराया संकल्प

Sat, 21 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 महुवरिया स्थित किड्स इंटननेशनल स्कूल में शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सेव बर्ड का संकल्प दोहराया।  अभिभावकों को संदेश दिया कि पक्षियों के दाना-पानी का इंतजाम हम सभी लोगों को अपने-अपने छतों पर करना चाहिए।
विज्ञापन

 विद्यालय की सेंटर हेड नितिशा विक्रम सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा ही जीवन की सार्थकता है। स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर प्रतिमा केशरी ने कहा कि हमारे बड़ों ने हम लोगों को बताया है कि गौरैया सुबह-सुबह सब लोगाें के घरों पर जाती थीं और फुदुक-फुदुक कर लोगों को जगाती थीं और खिड़कियों एवं दरवाजों पर जाकर बैठती थी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के हाथों में सेव बर्ड तथा पक्षियाें से प्रेम करो आदि स्लोगन लिखीं तख्तियां मौजूद थीं। इस दौरान रुचि चतुर्वेदी, शीला, मंजू सहित किड्स इंटरनेशनल स्कूल के सभी स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें