फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्य की घाटी में भी है एक वृंदावन

Fri, 20 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश में बीफ पर चाहे जितना हो हल्ला मचा हो लेकिन हमेशा से गाय भारतीय संस्कृति के वांगमय का हिस्सा रही है। गाय के बगैर सनातन परंपरा में कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं होता।

गाय की महत्ता को देखना समझना है तो विन्ध्य पर्वतमाला की गोद में पहुंचना होगा। यहां भी एक वृंदावन पुष्पित पल्लवित हो रहा है।

अवसर था गोपाष्टमी का जिससे देखने समझने के लिए देश के कोने कोने से लोग विन्ध्य पर्वत के अंचल में पहुंचे थे। यहां गुरुवार को लाखों रुपये की लागत से पांच हजार गायों को सजा संवार कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन


श्रद्धा और संस्कृति को बचाने की पहल वर्षों से देवराहा हंस बाबा के आश्रम में चल रही है। जहां दो मंजिला भवन मेें पांच हजार गायों का लालन पालन पूरे श्रद्धाभाव से किया जाता है।

खास बात यह है कि सभी देशी नस्ल की गायें ही यहां पाली जाती हैं। गाय पालन और उनकी सेवा की जो विविधता यहां देखने को मिल रही है वह अल्कल्पनीय है। गायें न केवल यहां की माटी में प्रवास कर रही हैं    बल्कि यहां उनके मूत्र से औषधियों का निर्माण किया जा रहा है जो मानवता की बहुत बड़ी सेवा साबित हो रहा है।

यहां बने गोमूत्र अर्क और गोमूत्र धनवटी के सेवन से कई असाध्य रोगों से जूझ रहे लोगों को फायदा पहुंचा है।

 गायों की सेवा के लिए स्वयं हंस देवरहा बाबा गौशालाओं में पहुंचते हैं और अपने हाथों से गायों को चारा आदि खिलाते हैं। उनके स्नेहिल स्वभाव को देख गायें मंत्रमुग्ध दिखाई पड़ने लगती हैं।
विज्ञापन


भक्त नारायण दास बताते हैं कि प्रति वर्ष इन गायों को खिलाने के लिए करोड़ों रुपये का भूसा खरीदा जाता है।

खली चूनी के अलावा पर्वों पर पहुंचने वाले लोग गायों को फल फूल आदि का चढ़ावा चढ़ाते हैं। दिन में कई एक ड़ में फैले विन्ध्य की पहाड़ियों पर चरने वाले गउवों को देख यहां का दृश्य सहज वृंदावन जैसा दिखने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें