फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की गाड़ी रोकी

Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदाता सूची से नाम गायब होने की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इससे काफी मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन


 विकास खंड सिटी के कुरकुठिया पांडेय के लगभग 250 मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। 

नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ लोगों ने  एनआईसी कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों का नाम कटवा दिया है।

 नाराज ग्रामीण जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे लेट गए।  बाद में डीएम को पत्रक सौंपा और मामले की जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की         मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण शिवकुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं और पंचायत चुनाव में मतदान भी किया है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान सहित लगभग 250 ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से गायब है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने एनआईसी कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्रामीणों का नाम कटवा दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का नाम अपमार्जन के नाम पर काट दिया गया है।

 जिससे सैकड़ों ग्रामीण प्रधानी चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट पर ग्रामीण बैजनाथ, सुमन, राम प्रसाद, रामचंद्र, बुरई, सुरेश, ईश्वर, बैजनाथ, घम्मल, बाबू लाल, श्याम कुमारी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने काटे गए नामों को तत्काल जोड़वाने की मांग किया। जिससे इच्छुक ग्रामीण नामांकनऔर मतदान कर सके। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी काटे गए ग्रामीणों का नाम  सूची में अंकित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें