इसे लेकर सपा में इस बात को लेकर खींचतान मची हुई है कि चुनार सीट सपा के पास है, फिर प्रत्याशी अपना दल कमेरवादी ने कैसे घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर भी सपा के दावेदार प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।
सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनार व मड़िहान विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार कर बैठके करते रहें। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द करेंगे।