फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक का टायर निकलकर कोटेदार को लगा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के खरंजवानार के पास शुुक्रवार को दोपहर में चलते ट्रक का टायर निकलकर कोटेदार को लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दरियापुर निवासी कोटेदार गुलाब सिंह (62) खरंजवानार स्थित अपने खेत में बुआई करा रहे थे। दोपहर में वह मेड़ पर बैठे थे। इसी बीच जमुई की तरफ से जा रहे ट्रक का पिछला टायर निकलकर गुलाब सिंह का जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें चुनार स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रक का टायर निकलकर कोटेदार को लगा, जिससे उनकी मौत हो गई है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें