फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल नकदी और आभूषण लेकर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया तिराहे पर सब्जी खरीद रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उचक्के मोबाइल, नकदी व सोने के आभूषण ले गए। पीड़िता ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा निवासी रेखा देवी ने बताया कि वह नटवा क्षेत्र में सेमफोर्ड स्कूल के पास कारपेट का काम करती हैं। सात अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच वह पथरहिया तिराहे पर सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और मोबाइल से एक नंबर मिलाने को कहा। इसी बीच एक एक पुरुष भी वहां पहुंच गया। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि महिला और पुरुष ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आने पर वह बरौधा चौकी पहुंचीं। वहां पुलिसकर्मियों ने आसपास तलाश की, लेकिन दोनों नहीं मिले। उनका मोबाइल और 800 रुपये गायब थे। घर पहुंचने पर बैग की दोबारा जांच की तो सोने के टॉप्स भी गायब मिले। पॉलीथिन में टॉप्स की जगह पत्थर के दो टुकड़े रखे थे। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें