फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने कार्यप्रणाली के बारे में ली

Thu, 05 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
वर्कशाप - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सेक्शन आफिसर और अंडर सेक्रेटरीज ने बुधवार को नगर पालिका और डूडा कार्यालय में जाकर वहां की कार्यप्रणाली को जाना। दस दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण तथा अध्ययन भ्रमण के तहत केंद्रीय टीम के सदस्य इसके अलावा अन्य विभागो की कार्यप्रणाली को भी समझे और जानेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनूठी पहल पर अधिकारी जिलों में जाकर कराए जा रहे विकास कार्यों का मुआयना कर रहे हैं। टीम केंद्रीय योजनाओं की हकीकत और सरकारी कार्यालयों को देख रही है। केंद्र सरकार के सेक्शन अफसर और अंडर सेक्रेटरीज का दस सदस्यीय दल बुधवार को घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचा।

अंडर सेक्रेटरीज के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार और अध्यक्ष राजकुमारी खत्री ने पालिका के कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों की टीम ने  ऐतिहासिक घंटाघर और उसकी नक्काशी की तारीफ की और उसके इतिहास के बारे में जाना।
विज्ञापन


 इसके बाद टीम रमईपट्टी स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय पहुंची। डूडा कार्यालय में परियोजना निदेशक उषा त्रिपाठी ने डूडा द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। टीम ने शहरी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान जेई रामजी उपाध्याय ने भी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें