फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे

Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क का खस्ताहाल - फोटो : self
विज्ञापन
सोनभद्र व मिर्जापुर के लोगों को जल्द ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़कों से निजात मिल जाएगी। शासन ने सोनभद्र के हाथीनाला से रेनुकूट तक तथा मिर्जापुर जिले में इटवां से लालगंज तक जर्जर हो चुकी है सड़कों की मरम्मत के लिए सात करोड़ों रुपए अवमुक्ति किए हैं। धन जारी होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। 
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने मिर्जापुर से लालगंज तक गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़कों की मरम्मत करने के लिए शासन के पास प्रस्ताव बना कर भेजा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि मिर्जापुर से रीवां तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत जरूरी है।

लगभग 30 किमी तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग की मांग को देखते हुए शासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये तो नहीं दिए लेकिन 54 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए। पैसा पास होते ही विभागीय अधिकारियों  ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी ताकि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन



वहीं विभाग की मांग पर केंद्र सरकार ने सोनभद्र जनपद के हाथीनाला से रेनुकूट तक लगभग 22 किमी नई सड़क बनाने के लिए छह करोड़ 50 लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया है। जल्द की सड़क बनाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें