फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजबीन बंद, परिजन के बाद टीम भी लौटी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर सात दिन पूर्व नाव हादसे में लापता पत्नी और बच्चों के इंतजार से निराश होकर सोमवार को घर लौटने के बाद मंगलवार को खोजबीन करने वाली टीम भी वापस लौट गई। टीम के मुताबिक नाव रेत में धंस गई। लापता लोग भी नाव के साथ धंस गए होंगे।
विज्ञापन

विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर गंगा उस पार से वापस आते समय तूफान के चलते नाव पलटने से झारखंड और बिहार से 12 दर्शनार्थी समेत 14 लोग डूूब गए थे। इसमें नाविक और फोटोग्राफर समेत आठ लोगों को बचाया गया था। लापता छह लोगों की तलाश स्थानीय नाविक, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ और पीएससी के गोताखोर कर रहे थे। हादसे के अगले दिन पांच वर्षीय बालक सत्यम का शव बरामद हुआ था। उसके बाद किसी का पता नहीं चल सका। रविवार को पतियों ने अपने लापता पत्नी का सांकेतिक अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को घर वापस लौट गए। सोमवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक विंध्याचल के अखाड़ा घाट से फतहां घाट तक टीम ने छानबीन की। टीम ने यह अनुमान लगाया कि नाव सहित सभी लोग रेत में धंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें