फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बनाने को लेकर डाॅक्टर से हाथापाई

Sun, 01 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में शनिवार सुबह एक झुलसी महिला का मेडिकल बनाने को लेकर एक व्यक्ति का चिकित्सक से विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर मेडिकल बनवाने पहुंचे व्यक्ति की चिकित्सक से हाथापाई तक हो गई। इससे चिकित्सक नाराज हो गए और कार्य बहिष्कार कर परिसर के बाहर निकल आए।
विज्ञापन


इसी बीच सड़क हादसे में घायल हुए युवक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी को देख चिकित्सकों ने आरोपी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने शहर कोतवाल को तहरीर  पर कार्रवाई करने को कहा है। 


रेफर की जा चुकी एक झुलसी युवती को कुछ लोग शनिवार को दोबारा भर्ती कराने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति उसका मेडिकल बनाने की जिद करने लगा। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने जब मेडिकल बनाने से मना किया तो वह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करने आपरेशन थियेटर में जर्बदस्ती जाने लगा।
विज्ञापन


इस पर एक चिकित्सक ने जब उसे रोका तो दोनों में झड़प हो गई। घटना के संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि जिससे विवाद हुआ था उसे सुधरने का एक मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें