फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के विकास में सभासदों की भूमिका अहम: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष पंधारी कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने नामित तीन सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात नामित सभासदों सचिन तिवारी, बृजेश गुप्ता व राम प्रसाद मौर्या को अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह ने नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में सहयोग करने और नगर के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा हमेशा सही कार्यों को प्राथमिकता देती है। गलत कार्य करने वाले किसी भी दशा में बख्से नहीं जाएंगे चाहे वह कोई भी हो। एसडीएम सदर ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में शासन की ओर से नामित सभासदों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा वैश्विक महामारी के दौरान सबसे ज्यादा कोरोना मरीज कछवां में पाए गए है। एसडीएम ने कहा कि इस महामारी से हम सबको मिलकर लड़ने में सहयोग करना होगा। एसडीएम ने कहा कि हमारी थोड़ी सी असावधानी भारी पड़ सकता है इसलिए हमें जागरूक होकर काम करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद फिर से विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। इस दौरान सभासद शंकर उपाध्याय, सुबास मौर्या, किसन जायसवाल, सीता देवी, वंदना सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, पृथ्वी तिवारी, सोनू गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रधान लिपिक दूधनाथ आदि उपस्थित रहे।
अहरौरा। दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार की दोपहर नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल रहे। एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह की ओर से नामित पांच सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। शपथ लेने वालों में विनोद पटेल, ओम प्रकाश, पारस नाथ, राघव सिंह, श्याम लाल सोनकर रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या, ईओ विनय कुमार तिवारी, लिपिक संजय कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें