फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कटौती से उड़ी नींद

Wed, 20 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
 भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। इसके चलते परेशानी बढ़ गई है। रात में बीच-बीच में कटौती सबसे अधिक खल रही है। नवरात्र मेले के बाद नगर में 18 घंटे की जगह महज 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। जबकि अन्य तहसील इलाकों में रात के शिफ्ट में पांच से छह घंटे ही। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


नगर में मंगलवार को शेड्यूल के अनुसार छह घंटे कटौती के अलावा छह घंटे की बिजली आपूर्ति लोकल फाल्ट के नाम पर की गई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नगर यदुनाथ राम ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार सुबह नौ से 11, अपराह्न एक से तीन बजे तक और रात में नौ से 11 बजे तक कटौती होनी है।

लेकिन इसके अतिरिक्त बीच में दो घंटे की कटौती की गई। 18 घंटे की जगह महज 12 घंटे आपूर्ति की जा रही है। अन्य तहसील क्षेत्रों तो केवल रात के शिफ्ट में ही बिजली आपूर्ति हो रही है। कटौती के साथ महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें