मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में चयनित नगरपालिका परिषद मिर्जापुर की कार्ययोजना के लिए लोक निर्माण विभाग को टाउन प्लानर बनाया गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक समिति द्वारा यह चयन किया गया। कहा गया कि चयनित आर्किटेक्ट एवं टाउन प्लानर का दायित्व होगा कि वह चयनित निकाय का निरीक्षण कर समन्वित कार्ययोजना/डीपीआर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर तैयार कर निकाय को उपलब्ध कराएगा। चयनित आर्कीटेक्ट/टाउन प्लानर द्वारा परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान अनुश्रवण भी किया जाएगा। इसके लिए परियोजना मूल्य का अधिकतम दो प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा। यह परियोजना मूल्य में सम्मिलित होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के लिए वित्त पोषण शत प्रतिशत राज्य द्वारा वहन किया जाएगा। नगर पंचायतोें के दीर्घकालीन मास्टर प्लान की संरचना इस योजना के माध्यम से कराई जाएगी, जो कि अर्बन टाउन प्लानर/आर्कीटेक्ट द्वारा की जाएगी।