जिला मुख्यालय पर आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारी व शिक्षकों के धरने को संबोधित करते वक्ता, स्रोत
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षकों का प्रदर्शन
मिर्जापुर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों के समर्थन में धरना दे कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि वित्त विधेयक में पेंशनरों पर विभेद पैदा करने वाले अंश हटाए जाएं।
धरने में महासचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा रिटायर कर्मचारी और शिक्षकों के साथ आठवें वेतन आयोग की ओर से विभेद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन मांग कर रहा है कि वित्त विधेयक में पेंशनरों पर विभेद पैदा करने वाले अंश हटाए जाएं। बजरंगी कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार के राजपत्र 29 अगस्त 2008 में प्रकाशित निर्णयों के अनुसार पेंशनरों की सीपीआई बनाई जाए। संगठन के अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और उन्हें दस सूत्रीय मांग पत्र को पढ़कर सुनाया। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी में कई बार मांग पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक मांडवी शरण दूबे, लवकुश पांडेय, हौसला प्रसाद, दिनेश दूबे, रमाशंकर विश्वकर्मा, दुर्गावती, पद्माकर आदि उपस्थित थे।