फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पारा <bha>@</bha> 42, मंडलीय अस्पताल में लू वार्ड अब तक नहीं बना

विज्ञापन
विज्ञापन
-2024 साल में लू और गर्मी से 12 लोगों की चली गई थी जान, ओपीडी में मरीजों की संख्या 600 पहुंची
विज्ञापन

मिर्जापुर। कड़ी धूप और पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद भी अभी तक मंडलीय अस्पताल में लू वार्ड नहीं बना है। वहीं ओपीडी में डिहाइड्रेशन और धूप एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आने वाले समय में लू से पीड़ितों की संख्या बढ़ेगी। हर वर्ष मंडलीय अस्पताल में लू पीड़ितों का वार्ड बनाया जाता है पर अभी तक नहीं बन सका है। जिम्मेदारों ने बताया कि वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर 20 बेड का वार्ड तैयार करने की प्रकिया चल रही है। यहां लगाने के लिए 8 एसी के ऑर्डर दे दिए गए हैं।
तेज धूप और गर्मी का आलम यह है कि सड़काें पर चलना मुश्किल है। मंडलीय अस्पताल में मेडिसीन और स्कीन रोग विभाग में हर दिन 600 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें प्रतिदिन 25 से अधिक धूप से होने वाले एलर्जी के मरीज व 20 से अधिक डिहाइड्रेशन के मरीज आ रहे हैं। हर साल लू पीड़ितों के लिए बनने वाला वार्ड नीचे बनता था। इससे कमरे में ठंडक रहती थी। इस बार प्रथम तल पर बन रहा है। वार्ड में अभी पंखा लगा है। एसी लगाने की तैयारी है। फिलहाल जिस तरह से मौसम है। ऐसे में मरीज कभी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
लोकसभा चुनाव के दौरान लू से कई लोग बीमार हुए थे
लोकसभा चुनाव 2024 में पोलिंग पार्टी रवाना होने के दौरान लू और गर्मी से कई लोग बीमार हो गए थे। इसमें 12 लोगाें की जान चली गई थी।

फुल बांह का सूती कपड़ा पहने, पानी पीकर बाहर निकले
मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि धूप से होने वाली एलर्जी और डिहाईड्रेशन के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लोग फुल बांह का मोटा सूती कपड़ा पहनकर ही घर से निकलें। बाहर जाते समय पानी पीकर और गमछा आदि लेकर ही बाहर निकले। पानी न पीने से डिहाईड्रेशन होने पर बीपी और शुगर के मरीजों को समस्या हो सकती है। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। भोजन में खीरे और ककड़ी का सेवन बढ़ा दें।
विज्ञापन



वर्जन
ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर 20 बेड का लू वार्ड बन रहा हैै। आठ एसी का ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द कमरों में एसी लग जाएंगे। वार्ड के लिए 10 स्टाफ की तैनाती हो गई है। इमरजेंसी के डॉक्टर इलाज करेंगे। जरूरत पड़ने पर मेडिसीन व अन्य डॉक्टरों को बुलाकर इलाज कराया जाएगा। क्रिटीकल मरीज को इमरजेंसी आईसीयू में भेजा जाएगा। आरओ भी जल्द लगवा दिया जाएगा।
डॉ. सचिन किशोर, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें